

आपणी हथाई न्यूज, तेंदुलकर एंडरसन सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद कप्तान शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब 2 जुलाई को इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बर्मिघम के एजबेस्टन में शुरू होने जा रहा है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय टीम इस बार तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। बताया जा रहा है कि साँई सुदर्शन, शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। वही उनकी जगह टीम में कुलदीप यादव,नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
वही भारतीय टीम असिस्टेंट कोच रायन डोशेट ने सोमवार को टीम की रणनीति को लेकर अहम जानकारी दी है जिसमें बताया है कि भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगी। वही जसप्रीत बुमराह पर भी फैसला अंतिम 24 घण्टों में ले लिया जाएगा।
आपको बता दे कि इस समय भारत इस सीरीज 1-0 से पीछे है । लीड्स टेस्ट में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ियों का प्रदर्शन फिसड्डी साबित हुआ था जिसके चलते भारतीय टीम ने पहली पारी में अपने अंतिम 6 विकेट 41 रन पर और दूसरी पारी में 5 बल्लेबाज 31 रन पर गंवा दिए थे।
कैसा रहेगा मौसम
टेस्ट मैच के पांच में से तीन दिन बारिश से बाधित होने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के अनुसार, टेस्ट मैच के पहले दिन यानी 2 जुलाई को 84 फीसदी बारिश की संभावना है। इसके अलावा चौथे (5 जुलाई) और पांचवें (6 जुलाई) दिन 60-60 फीसदी बारिश की संभावना है। यही नहीं, दूसरे (3 जुलाई) और तीसरे (4 जुलाई) को भी बादल छाये रहने और छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है।


