HomeबीकानेरBikaner : चीन से लौटा, अफ्रीका जाने की थी तैयारी, तेलीवाड़ा में...

Bikaner : चीन से लौटा, अफ्रीका जाने की थी तैयारी, तेलीवाड़ा में युवक का हुआ एक्सीडेंट

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के अंदरूनी क्षेत्र तेलीवाड़ा सर्राफा बाजार क्षेत्र में कल सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कल सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तेलीवाड़ा सर्राफा बाजार में मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से युवक के परिजन इलाज के लिए जयपुर ले गए।con…

जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी घायल युवक त्रिलोक पंवार विदेश मंत्रालय में कार्यरत था, जिसका हाल ही में चीन से अफ्रीका स्थानांतरण हुआ था, इस दौरान वह बीकानेर में आया हुआ था। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



ताजा खबर