

आपणी हथाई Politics न्यूज, बीकानेर देहात भाजपा कार्यकर्ताओं का आज इंतजार खत्म हुआ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लेकिन शहर भाजप कार्यकारिणी का अब भी इंतजार है। बीकानेर देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने अपनी कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग के जरिए अपनी टीम को मजबूत बनाया है। अब शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की नई कार्यकारिणी का इंतजार हो रहा है। Con..
सूत्रों की माने तो शहर जिला भाजपा अध्यक्ष की नई कार्यकारिणी लगभग तय थी और देहात भाजपा कार्यकारिणी से पहले जारी होनी थी लेकिन अब नई कार्यकारिणी की सूची में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है और उम्मीद जताई जा रही है इस सप्ताह के भीतर शहर भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी। सूत्रों की माने तो भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कार्यकारिणी में एक दो नाम पर वीटो कर दिया थ और यह मामला शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया था जानकारी के अनुसार अब इस मामले को स्थानीय संघ के शीर्ष पदाधिकारीयों द्वारा लगभग सुलझा दिया गया है और सब कुछ सही रहा तो इसी सप्ताह शहर भाजपा कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है।
देखें देहात भाजपा की पूरी कार्यकारिणी…



