

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आगामी 13 जुलाई से राज्य स्तरीय ब्रेंच प्रेस क्लासिक पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज बीकानेर जस्सोलाई व्यास पार्क के पास स्थित बेसिक इंग्लिश स्कूल में एक प्रेस वार्ता और ट्रॉफी अनावरण का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कोच आशीष ओझा ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को ओझा सत्संग भवन भाग नं 2 में आयोजित की जायेगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए ओझा ने ये भी बताया की इसका उद्देश्य शहर में फैल रहे नशे की जड़ो को समाप्त करना और अनावश्यक मोबाइल में उलझे युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान तथा नशा मुक्त युवा की थीम पर आधारित चार कैटेगरी में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के तीन सौ के करीब प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि प्रिंस जिम बीकानेर द्वारा आयोजित हो रही प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रिंस ऑफ राजस्थान टाइटस से नवाजा जाएगा। स्ट्रांग मैन सब जूनियर,जूनियर,मास्टर को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार व स्ट्रांग मैन सीनियर में 11000 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। सीनियर बॉडी बिल्डर सत्यनारायण व्यास (सत्तू व्यास) ने कहा कि प्रतिभागी प्रतियोगिता शुल्क 500 रुपये देकर शामिल हो सकता है। आयोजन के समय तकनीकी सहायता के लिए राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ उदयपुर रहेगा। सभी खिलाडिय़ों के रहने व खाने की व्यवस्था ओझा सत्संग भवन भाग एक व निर्णायकों की व्यवस्था बाहेती भवन में की जायेगी।
ट्रॉफी मेडल्स का किया लोकार्पण
प्रेस वार्ता के दौरान विजेताओं को दी जाने वाली ट्रांफियों व मैडल्स का लोकार्पण भी किया गया। आयोजन से जुड़े सुशील व्यास ने बताया कि विजेताओं को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे। सभी प्रतियोगियों को मैडल, शेकर व गिफ्ट हैम्पर दिया जायेगा। इस दौरान उन्हें बैग व बोतल भी दी जाएगी। आज के कार्यक्रम में सुनील व्यास, गोरु, हंसराज किराडू,कीनिया महाराज सहित प्रिंस जिम के खिलाड़ी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


