

आपणी हथाई न्यूज, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर से अरसे बाद टीवी इंडस्ट्री में लौट रही है। 25 साल पहले शुरू हुआ स्मृति का लोकप्रिय डेली सोप “क्यूंकि सास भी कभी बहू थी ” फिर से इक नई कहानी के साथ शुरू होने जा रहा है।
टीवी सीरियल की निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि क्यूंकि…का नया सीजन 29 जुलाई 2025 से ऑन एयर होगा।
अमेठी की सांसद रही और देश की शिक्षा मंत्री रही स्मृति ईरानी का टीवी शो हर रात साढ़े दस बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकता है। दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते है।
गौरतलब है कि पिछले साल स्मृति अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल के सामने लोकसभा चुनाव हार गईं थी, हार के बाद न तो स्मृति को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और न ही भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं।सियासत में इतनी मशरूफ न होने के कारण ही स्मृति फिर से अभिनय की दुनिया में लौट रही है।
मनोज रतन व्यास


