Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट: इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने जानबूझकर नही तोड़ा ब्रायन लारा का 400...

क्रिकेट: इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने जानबूझकर नही तोड़ा ब्रायन लारा का 400 रनों के रिकॉर्ड ! अनुकूल स्थितियों के बावजूद नही टूटने पर ये सवाल उठ रहे,क्या कहा इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने

आपणी हथाई न्यूज, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का निजी अधिकतम स्कोर एक बल्लेबाज कल सभी अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद भी नहीं बना पाया, उस खिलाड़ी का नाम है दक्षिण अफ्रीका के बैटर वियान मुल्डर, मुल्डर 367 पर जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद खेल रहें थे, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 600 के पार सिर्फ सवा दिन में ही बन गए थे, टेस्ट मैच के पौने चार दिन शेष थे और सामने भी जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम…. फिर भी मुल्डर ने अफ्रीका की पारी मैच के दूसरे दिन लंच के बाद घोषित कर दी और मुल्डर ब्रायन लारा का 400 रन के अधिकतम टेस्ट स्कोर से महज 34 रन पीछे रह गए।

अगर मुल्डर आधे घंटे भी और खेलते तो लारा का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देते, लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे। अफ्रीका ने मैच के दूसरे ही दिन जिम्बाब्वे को फॉलो ऑन भी दे दिया और अब भी मैच के तीन शेष है तो फिर मुल्डर ने 367 रनों से आगे अपनी पारी क्यों नहीं बढ़ाई?

 

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस मुल्डर के इसी फैसले से हैरान है।
मुल्डर का कहना कि 400 रनों का रिकॉर्ड लारा जैसे लेजेंड के पास ही रहना चाहिए, मुल्डर तो पूर्व अफ़्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के 311 के टेस्ट स्कोर को पार करके भी खुश नहीं है। वही इस मुल्डर के निर्णय के पीछे कुछ मीडिया रिपोर्टस अफ़्रीकी क्रिकेट की सियासत को बता रहें है।

 

अफ़्रीकी क्रिकेट में अश्वेत खिलाड़ी कोटे से खेलते है और मुल्डर जिस समाज से आते है उसकी जनसंख्या अफ्रीका में कम है और दूजा लारा भी अश्वेत है, हो सकता है अश्वेत -श्वेत राजनीति के कारण मुल्डर ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड न तोड़ा हो…. बाकी मुल्डर 367 नाबाद रन बनाकर दुनिया के 300 प्लस टेस्ट रन बनाने वालो की लिस्ट में तो शामिल हो ही गए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर