


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में छः न्याति ब्राह्मण संघ कार्यालय से सामान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस संबंध में ओंकारमल शर्मा ने थाने में एक रिपोर्ट दी है जिसमें बताया गया है कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय से दो कम्प्यूटर,पेन ड्राइव,एक पोर्टेबल माइक मशीन,मोबाइल और अलमारी का ताला तोडकर अन्य सामान चोरी कर के ले गए। बरहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।


