

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता आमिर खान की पिछली दो फ़िल्में लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन आमिर की हालिया रिलीज फ़िल्म “सितारें जमीन पर ” को बॉक्स ऑफिस पर सफलता और क्रिटिक्स ने भी सराहा है।Cont..
सितारें जमीन पर के बाद आमिर अपनी आदत के विपरीत आधा दर्जन प्रोजेक्ट्स की तैयारी में लगे है। आमिर खान अगले महीने अगस्त से महाभारत की कहानी, संगीत और दूजी प्रोडक्शन की तैयारी में लगने वाले है।आमिर के अनुसार उनकी महाभारत फ़िल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे कम्प्लीट करने में उन्हें 5 से 7 साल लग सकते है।Cont..
आमिर ने बताया कि महाभारत की कहानी को एक फ़िल्म में नहीं कहा जा सकता है, इसलिए महाभारत को कई पार्ट्स में सीरीज के हिसाब से रिलीज किया जाएगा।आमिर ने यह भी बताया कि उनकी महाभारत में कहानी के हिसाब से एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा, आमिर खान अपनी महाभारत में बड़े स्टारर्स की जगह नए कलाकारों को अवसर देंगे।Cont..
सितारें जमीन पर के बाद आमिर खान की सन्नी देओल अभिनीत लाहौर 1947 रिलीज होगी, आमिर जल्द रजनीकांत के साथ फ़िल्म कुली में नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर साऊथ के हिट निर्देशक लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फ़िल्म में भी नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास


