


आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की दोपहर खाटूश्यामजी के दर्शन कर अजमेर लौट रहे एक प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण कर लेने की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खण्डेलवाल निवासी क्रिश्चियनगंज अजमेर अपनी एक परिचित महिला के साथ दर्शन कर के लौट रहा था इस दौरान लामिया गांव के पास उसकी कार को रुकवाकर जबरदस्ती कार से उतारकर उसे अपनी कार में डालकर फरार हो गए।
प्रोपर्टी कारोबारी के साथ इस घटनाक्रम का वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बना लिया और पुलिस को दे दिया। बरहाल पुलिस ने सीकर व जयपुर जिलें की नाकेबंदी करवाई है। वही पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी व पेट्रोल पम्पो पर भी फुटेज खंगाले है। इस मामलें में पुलिस ने साथी युवती से भी पूछताछ की है।


