

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर के मरुनायक चौक के मदनमोहनजी मन्दिर में स्थित जागनाथ भवानीशंकर महादेवजी मन्दिर में दिनांक 13 जुलाई को भगवान कार्तिकेय की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व जागनाथ भवानीशंकर महादेवजी की नव जलेरी की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है ।
इस उपलक्ष में मदन मोहन ट्रस्ट के सुरेश मोहता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को भगवान कार्तिकेय मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा व नव जलेरी निर्माण की स्थापना का आयोजन होगा, वही दिनांक 12 जुलाई 2025 शनिवार को सायं 5.30 बजे से मरुनायक चौक मदनमोहनजी मंदिर से प्रारम्भ होकर मोहता चौक, तेलीवाड़ा चौक, बिन्नाणी चौक, लखोटिया चौक होते हुए मरूनायक चौक तक जायेगी।
इस संबंध में पोस्टर का लोकार्पण किया गया जिसमें सुरेश मोहता, राजकुमार मोहता, नारायण मोहता रामदेव मोहता, भंवरलाल मोहता, गुड्डू मोहता, कमल मोहता, शंकरलाल सांखी,मोहता सपने, श्रीलाल जोशी, मदनमोहन पुजारी बंटी सेवग, गौरीशंकर कुमावत,गोपाल कुमावत, बजरंगलाल मोहता, नवरत्न मोहता, आशीष मोहता, सीताराम मोहता एवं महिलाएं भी सम्मिलित हुए।


