

Rajasthan Plane Crash: राजस्थान के चुरू जिले से बड़ी खबर आ रही है। सूचना के अनुसार चुरू जिले में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। यह हादसा रतनगढ़ के भानुदा गांव में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
प्लेन क्रैश के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा। राजालदेसार थाने के एसएचओ कमलेश ने बताया कि 1.25 पर भनोदा गांव के खेतों में विमान गिरा। सूचना के अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान भातीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन था। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।


