Homeस्पोर्ट्सस्पोर्ट्स :गिल को मिली ICC टॉप 10 में जगह -बुमराह -जड़ेजा टॉप...

स्पोर्ट्स :गिल को मिली ICC टॉप 10 में जगह -बुमराह -जड़ेजा टॉप पर क़ायम,कल से तीसरा टेस्ट ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में खेला जाएगा

आपणी हथाई न्यूज, ICC द्वारा जारी की गईं ताज़ा टेस्ट रेकिंग में टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पहली बार टॉप 10 में जगह बनाने में सफल हुए है, गिल 807 अंको के साथ 6 नंबर पर काबिज है वही गिल से ऊपर यशस्वी जायसवाल नंबर 4 पर 858 अंको के साथ जगह बनाने में कामयाब हुए है, टॉप 10 में ऋषभ पंत भी 790 अंको के साथ 7वें स्थान पर है।बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह पिछले 32 हफ्तो से नंबर वन टेस्ट बॉलर बने हुए है, बुमराह के कुल 898 अंक है वही रवींन्द्र जड़ेजा पिछले 174 हफ्तो से 391 अंको के साथ दुनिया के टॉप ऑलराउंडर बने हुए है।con..

ICC टेस्ट टॉप 10 बैटर्स और टॉप 10 ऑल राउंडर में पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया है, पाकिस्तान बॉलर नोमान अली गेंदबाजो की रैकिंग में पांचवे स्थान पर बने हुए है।गिल टॉप 6 में मौजूदा इंग्लैंड सीरीज के कारण आ पाए है, गिल शुरू के दो टेस्ट में ही 585 रन बना चुके है।con .

कल से लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा,कल के मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है, बुमराह के लिए वाशिंगटन सुंदर या प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम इलेवन से बाहर रखा जा सकता है, फिलहाल 5 मैचो की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर