

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज,बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी पूर्व पीए( एक्स पर्सनल असिस्टेंट )वेदिका प्रकाश शेट्टी पर जाली हस्ताक्षर कर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। वेदिका प्रकाश शेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने पुलिस को एक शिकायत दी जिसमें आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और उनके पर्सनल अकाउंट्स पैसे हड़प लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश शेट्टी ने इन दोनों खातों से 76,90,892 रुपये की धोखाधड़ी की है। बरहाल इस मामलें में जुहू पुलिस ने वेदिका को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट
इस वक्त आलिया भट्ट अपनी अगली बड़ी फिल्म Alpha(एल्फा) की शूटिंग में व्यस्त हैं? यह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा आलिया अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर‘ में फिर से नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं।आलिया के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा‘ भी है।इस फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी।हालांकि, फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।


