

ind vs eng third test match आपणी हथाई न्यूज,भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान में शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले तेंदुलकर एंडरसन सीरीज की बात करें तो दोनों टीमें 1-1 टेस्ट मैच जीतकर बराबरी पर है। बात करें भारतीय टीम की तो कप्तान शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट मैच की परफॉर्मेंस की बदौलत भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी जीत की मजबूत दावेदारी ठोक दी है। इतना ही नही शुभमन गिल आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए है। यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
वही दूसरे टेस्ट मैच मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम ने भारतीय बल्लेबाजी का तोड़ निकालने के लिए ज़ोफ्र आर्चर को अंतिम एकादश में शामिल किया हैं। इंजरी के चलते लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे आर्चर करीब 4 साल बाद लाल गेंद से मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की टीम की ये पूरी कोशिश होगी कि वो इस मैच में वापसी कर अपना दबदबा कायम रखे।
भारतीय टीम भी इस मुकाबले में एक दो बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। वही प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अब शार्दूल ठाकुर लॉर्ड्स मैदान में खेलते नजर आ सकते है।


