

Bikaner: बीकानेर में अखिल भारतीय आम हड़ताल ने केंद्र सरकार की जनविरोधी और श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन का रूप ले लिया। बुधवार को आयोजित इस देशव्यापी हड़ताल में बीकानेर जिले की 200 से अधिक यूनियनों और संगठनों ने भागीदारी दर्ज कराई।
प्रदर्शन के अंत में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा, जिसमें श्रमिकों की मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। उप संयोजक रामदेव राठौड़ ने उपस्थित संगठनों का धन्यवाद देते हुए भविष्य के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
चारों श्रम संहिताओं की वापसी करने, 26,000 न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन योजना बहाली, सामाजिक सुरक्षा में विस्तार, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक, मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण व जीएसटी हटाना, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार अधिकार की गारंटी आदि मांगों को प्रदर्शन के दौरान उठाया गया।
बीकानेर में हड़ताल का नेतृत्व ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन सहित एआईबीओए, बीईएफआई, एआईआईईए, एआईएलआईसीएफ, जीआईईएआईए जैसे संगठनों ने किया। इस दौरान वाई.के. शर्मा, रामदेव राठौड़, शौकत अली, राकेश जोशी, विजय भाटी, पृथ्वीराज लेघा सहित कई नेताओं ने विचार रखे। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने 100% एफडीआई के विरोध, जीएसटी हटाने, व नई भर्तियों की मांगों पर हड़ताल की।


