

आपणी हथाई स्पोर्ट्स न्यूज, भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट का पहला दिन कल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों के लिए शेयर्ड दिन रहा। कल खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 4 विकेट खोकर 251 रन बना चुका है, क्रीज पर जो रूट 99 और इंग्लिश कप्तान स्टोक्स 39 रनों पर नाबाद है।
भारत की ऒर से 2 विकेट नीतीश कुमार रेड्डी ने और 1-1 विकेट बुमराह और जड़ेजा ने लिया।बर्मिघम टेस्ट में हार के बाद इंग्लिश टीम बैज़बॉल क्रिकेट को छोड़ डिफेन्सिव क्रिकेट खेलती हुई लॉर्ड्स टेस्ट में नजर आई।
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 83 ओवर खेल कर सिर्फ 251 रन ही बना पाई है।लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को शामिल किया है, कल अगर मैच के दूसरे दिन भारत ने रूट और स्टोक्स को जल्दी आउट नहीं किया तो लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश टीम का पलड़ा मजबूत हो जाएगा।
मनोज रतन व्यास


