

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सलमान खान कई बरसों से एक अदद सुपरहिट फ़िल्म लाने को बेकरार है, इस साल ईद पर रिलीज हुई भाईजान की सिकंदर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सलमान ने अब कई बड़े निर्देशकों को मना कर निर्देशक अपूर्व लाखिया पर भरोसा कर उनकी फ़िल्म “बैटल ऑफ़ ग़लवान ” को ग्रीन सिग्नल दिया है। बैटल ऑफ़ ग़लवान भारत और चीन के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ पर आधारित है।
अपूर्व लाखिया ने सलमान के सामने अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह को साइन किया है। फिल्मी पर्दे पर चित्रागंदा और सलमान पहली बार नजर आएंगे।फ़िल्म की शूटिंग 20 दिनों तक लद्दाख और 50 दिनों तक मुंबई में की जाएगी।
इसी वर्ष फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी और अगले वर्ष के फर्स्ट हाफ में फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास


