Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :1600 करोड़ की रणबीर कपूर की 'रामायण' में सन्नी देओल 15...

बॉलीवुड :1600 करोड़ की रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में सन्नी देओल 15 मिनट ही दिखाई देंगे, हनुमान बने सन्नी का स्क्रीन टाइम इस वजह से फिल्मी पर्दे पर कम होगा

आपणी हथाई न्यूज, रणबीर कपूर की 1600 करोड़ की रामायण मेगा मूवी में सन्नी देओल वीर बजरंगबली की भूमिका में दिखाई देंगे, लेकिन अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाले रामायण के फर्स्ट पार्ट में सन्नी देओल फिल्मी पर्दे पर महज 15 मिनट ही दिखाई देंगे।

 

सन्नी देओल 2026 में रिलीज होने वाले फर्स्ट पार्ट में कम स्क्रीन टाइम में दिखाई देंगे लेकिन 2027 के दूसरे पार्ट में सन्नी देओल की भूमिका ज्यादा दिखाई देगी।दूसरे पार्ट में सन्नी रामायण के युद्ध वाले दृश्यों में तो पहले पार्ट में संजीवनी बूटी वाले प्रसंग में नजर आएंगे।रामायण के ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त फीडबैक मिला है, नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण अगले साल 2026 में दिवाली पर दुनियाभर के करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर