Homeक्राइमBikaner Crime : सुने पड़े मकान पर चोरों ने बोला धावा,...

Bikaner Crime : सुने पड़े मकान पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और सोने चांदी का माल हुआ चोरी

आपणी हथाई Bikaner crime न्यूज, बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके के बिना सेट क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है ।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार भीनाशहर के मदर्स स्कूल के पास एक बंद मकान को चोरों ने उसे वक्त निशाना बनाया जब उस घर के सदस्य बाहर गए हुए थे।

इस संबंध में महेंद्र शर्मा ने गंगाशहर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि गुरुवार की रात करीब 1:20 बजे पर चोर उसके घर में घुसे और मौके से 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी, एक सोने की अंगूठी कर पायल टीन चांदी की अंगूठी ,एक चांदी का हार ,एक रखड़ी सोने की चुरा कर ले गए ।यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है ।बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर