Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : लॉर्ड्स टेस्ट पहुंचा रोमांचक मोड़ पर,200 से कम के लक्ष्य...

स्पोर्ट्स : लॉर्ड्स टेस्ट पहुंचा रोमांचक मोड़ पर,200 से कम के लक्ष्य का पीछा करतें हुए भारत ने 50 रनों पर गवाएं 4 विकेट

आपणी हथाई न्यूज, लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन खेल समाप्ति तक तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए पांचवे दिन 135 रन बनाने है और इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट और हासिल करने है। मैच के चौथे दिन ढाई सेशन के खेल में ही भारत ने इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 192 रनों पर ही समेट दी। भारत के ऑफ़ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के चार बैटर्स को आउट किया। बुमराह -सिराज को दो विकेट मिले। रेड्डी और आकाशदीप को 1-1 विकेट मिला।

भारत ने अंतिम सेशन के आधे सेशन में 4 विकेट खो दिए। भारत के यशस्वी जायसवाल, गिल, करुण और आकाशदीप अपने विकेट खो चुके है। के एल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद है, कल भारत को जीत राहुल -पंत और जड़ेजा दिला सकते है,इंग्लैंड को 192 पर आउट कर जो भारत मैच जीत का फेवरेट बन गया था, अब भारत जल्द 4 विकेट खोकर दबाव में आ गया है। भारत का स्कोर खेल समाप्ति तक 58 रन है। Ind vs Eng Third Test ,Day 5
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर