Homeक्राइमBikaner Crime News : करणी माता मंदिर में चोरी, चांदी के 18...

Bikaner Crime News : करणी माता मंदिर में चोरी, चांदी के 18 छत्र और रुपये हुए चोरी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के कोलायत तहसील के गड़ियाला गांव मे स्थित करणी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में गड़ियाला निवासी बजरंग साध ने कोलायत थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने करणी माता मंदिर से छत्र चोरी कर लिए है जिनकी कुल संख्या 18 और वजन करीब पौने किलों के पास है।

 

चोरों ने इस दौरान मंदिर की दान पेटी से 20 हजार रुपाए भी चोरी कर लिए। सुबह जब पुजारी पहुंचे तो मंदिर का गेट खुला हुआ था और सामान बिखरा हुआ था।

बरहाल कोलायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामलें में मुखबिरों से जानकारी जुटा रही है अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है। वही मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ी हैं।  ग्रामीणों ने पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है।



ताजा खबर