


आपणी हथाई Big news: बीकानेर के नोखा क्षेत्र में आज पुलिस का सिंघम रूप सामने आया। जानकारी के अनुसार आज पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी को तोड़कर एक काले शीशे लगी काले रंग की थार गाड़ी निकली जिसका पीछा कर पुलिस ने गाड़ी पर फायर किया इस दौरान नाकाबंदी तोड़ने वाले आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में एकबारगी सनसनी फैल गई। गाड़ी के आसपास लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ कर रही है।


