HomeबीकानेरBikaner: जंगली जानवर आने की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी, वन...

Bikaner: जंगली जानवर आने की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी, वन विभाग की टीम ने…

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, श्रीडूंगरगढ़ के सूड़सर और दुलचासर रोही में जगंली जानवर आने की अफवाह फैलने से क्षेत्र में हड़कंप मच जाने की खबर सामने आयी है। जंगली जानवर की अफवाह के चलते आसपास के क्षेत्र में भय का माहोल व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार इस संबंध में एक वीडियो भी आया जिसमें बताया गया कि क्षेत्र में हिंसक जंगली जानवर आया है।con ..

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच शुरू की गई । वन विभाग की टीम ने जानवर के पंजो के निशान व वीडियो आदि की पड़ताल की तो पता चला कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि मरू बिल्ली है जो कि राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पायी जाने वाली दुर्लभ व सरंक्षित प्रजाति है। फिलहाल वन विभाग की टीमें जांच में जुटी है।



ताजा खबर