Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर गरज चमक के साथ बरसेंगे...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, भीगेंगे ये इलाके, चेक करें लैटस्ट मौसम अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून एक बार फिर तेज़ रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, जिससे राजस्थान में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो इस प्रणाली के प्रभाव से 17 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। खासकर कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

कल के मौसम की बात करें तो 18 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। Rajasthan Weather Update



ताजा खबर