Homeराजस्थानRajasthan News: आरटीई नियमों में बड़ा बदलाव, अब केवल UKG और कक्षा...

Rajasthan News: आरटीई नियमों में बड़ा बदलाव, अब केवल UKG और कक्षा 1 में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए आरटीई के तहत बदलाव किया है। अब निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत निशुल्क प्रवेश केवल पीपी-3 (UKG) और कक्षा 1 में ही मिलेगा।

इससे पहले पूर्व-प्राथमिक की अन्य कक्षाओं जैसे पीपी-1 (LKG) और पीपी-2 (UKG-2) में भी प्रवेश की अनुमति थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर कहा है कि अपने क्षेत्र के सभी निजी शिक्षण संस्थानों को सूचित करें कि वे केवल पीपी-3 और कक्षा-1 में ही आरटीई के तहत प्रवेश सुनिश्चित करें।

पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में पुनर्भरण की अनुमति नहीं है, इसे स्पष्ट रूप से समझाया जाए। जिला अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि यदि कोई निजी स्कूल आरटीई प्रवेश देने से इनकार करता है या इसके बदले फीस मांगता है, तो राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो।



ताजा खबर