HomeबीकानेरRajasthan: सरकार ने जारी की जम्बो तबादला सूची, शर्मा होंगे बीकानेर के...

Rajasthan: सरकार ने जारी की जम्बो तबादला सूची, शर्मा होंगे बीकानेर के नए आईजी

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज़, राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने आज जम्बो तबादला सूची जारी कर अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने आज आदेश जरी कर 91 आईपीएस अधिकारियों और 133 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची के जरिए बीकानेर में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।con …

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान को बीकानेर से पुलिस आयुक्त जोधपुर लगाया गया है वहीं हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर आईजी लगाया गया है। इसी तरह आईपीएस अधिकारी भुवन भूषण यादव एसीबी उप महानिरीक्षक के तौर पर बीकानेर में अपनी सेवाएं देंगे।

आपको बता दे आईपीएस अधिकारी भुवन भूषण यादव बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के पति हैं। बीकानेर में आईएएस  मयंक मनीष निगम आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनकी पत्नी अपर्णा गुप्ता बीडीए कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है। इस तरह बीकानेर के प्रशासनिक महकमें दो दंपतियाँ सेवाएं देगी।

 



ताजा खबर