आपणी हथाई न्यूज, रिलीज के तीन दिनों के भीतर न्यूकमर अहान पांडे की पहली फ़िल्म “सायरा ” ने 80 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड ब्रेकिंग बिजनेस किया है। सायरा की सुनामी के कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है।
अजय देवगन जैसे बड़े सुपर स्टार की फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार 2 जो 25 जुलाई को रिलीज होनी थी, उसे अब एक हफ्ते आगे खिसकाकर 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
1 अगस्त को रिलीज होने वाली सुनील दर्शन की अंदाज 2 को अब 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। सायरा को बिग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए पूरे दो वीक सोलो मिल गए है। जिस प्रकार से सायरा बिजनेस कर रही है उस हिसाब से आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी की छोटे बजट की फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।
मनोज रतन व्यास


