

आपणी हथाई न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में आगामी 31 जुलाई को “एक शाम युग पुरुष संत श्री तुलसीदास जी के नाम” कार्यक्रम होना आयोजित हुआ है। बीकानेर मानस परिवार की ओर से इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
बीकानेर के मानस प्रचार समिति परिवार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छोटी काशी बीकानेर में 31 जुलाई को तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर की मानस मंडलियों द्वारा प्रत्येक रघुनाथ जी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर मानस परिवार द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। तुलसीदास जयंती के दिन शहर के मानस पाठीयो द्वारा एक साथ सभी रघुनाथजी मंदिरों में एक समय पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ है।


