Homeखटाखट स्टोरीदेश : मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग को नए साल से...

देश : मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग को नए साल से लागू करने के दिए संकेत, बेसिक सैलरी और कर्मचारियों की सैलरी में आएगा जबरदस्त उछाल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग जनवरी 2026 से ही लागू कर सकती है। मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है।

आठवां वेतन आयोग लागू होते ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जबरदस्त फायदा होगा। मोटे तौर पर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें, सातवें वेतन आयोग के अनुरूप ही लागू होगी। सातवें वेतन आयोग के लिए 2.57 का फिटमेंट सेक्टर को अपनाया गया था, जिसमें बेसिक सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 हो गईं थी और अब आठवें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 51000 तक हो सकती है, हो सकता है इस बार फिटमेंट 2.86 को माना जाए।

 

कर्मचारियों की सैलरी में 34 फीसदी से भी अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है और बेसिक सैलरी तीन गुणा तक बढ़ सकती है। अगर केंद्र सरकार जनवरी 2026 में 8th पे कमीशन लागू कर देती है तो राजस्थान सरकार भी एक साल के भीतर ही राज्य में आठवें वेतन आयोग को लागू कर देगी,ऐसी पूरी संभावना है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर