Homeधर्म-धाराBikaner:  रामदेवरा पैदल यात्रियों हेतु लगातार 9वें वर्ष लगेगा सेवा शिविर, सत्कार सेवा...

Bikaner:  रामदेवरा पैदल यात्रियों हेतु लगातार 9वें वर्ष लगेगा सेवा शिविर, सत्कार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,धर्म नगरी बीकानेर में भादवा मेले में रामदेवरा जाने वाले पद यात्रियों के लिए जगह जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर लगाकर पदयात्रियों की सेवा की जाती है। यात्रियों की सेवा को लेकर आज सत्कार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मिटिंग आयोजित की गई, मिटिंग में रामदेवरा पैदल यात्रियों हेतु लगातार नवीं बार सेवा शिविर का आयोजन कोडमदेसर फांटे से 01 कि.मि. आगे दिनांक 21.08.2025 से 24.08.2025 तक करने का निर्णय किया गया। Con…

 

सत्कार सेवा समिति के सेवा शिविर में पैदल यात्रियों के लिए मेडिकल, शीतल-जल, चाय, शिकंजी, नाश्ता, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।मिटिंग मे अशोक उत्तम, आसूराम, त्रिलोकचन्द, देवकिशन (बाबू), भगतराम, दलपतसिंह, धीरज, गोपाल, गोरीशंकर नागल, गुलजार, विजय शर्मा, जुगल, कमल, नवदीप, नितिन, ओमप्रकाश दुगेश्वर, झंवरलाल नागल, पवन, रामदेव, गणेश, लक्ष्मण, शुभम, जितेन्द्र सिंह, खेतपाल (केपी), लालचन्द, पवन स्वामी, सत्यप्रकाश मारू, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।



ताजा खबर