Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :रणबीर कपूर बने पूरे भारत के फिल्मी दुनिया के बिग बॉस,रणबीर...

बॉलीवुड :रणबीर कपूर बने पूरे भारत के फिल्मी दुनिया के बिग बॉस,रणबीर के सामने बॉलीवुड और साऊथ के सुपरस्टार भी पड़ रहें काफ़ी फीके

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड और साऊथ के सभी बड़े सुपरस्टार्स पर अकेले रणबीर कपूर भारी पड़ रहें है, रणबीर कपूर को पूरे भारत का पैन इंडिया फिल्मी बिग बॉस कहा जा रहा है क्योंकि रणबीर के ऊपर किसी भी मुंबई या साऊथ के किसी भी बड़े स्टार से ज्यादा पैसा दांव पर लगा हुआ है।

 

रणबीर कपूर की आगामी 5 फिल्मों का बजट ही 5500 करोड़ के पार जा रहा है। 5000 करोड़ तो क्या किसी दूजे बॉलीवुड या दक्षिण भारत के अभिनेता पर 1000 करोड़ भी फिल्मी निर्माताओं ने निवेश नहीं किए है।अगले साल रणबीर की संजय लीला भंसाली निर्देशित फ़िल्म लव एंड वॉर रिलीज होगी, जिसका बजट 250 करोड़ रुपए है, दिवाली 2026 -27 में रामायण के दो पार्ट रिलीज होंगे, जिसका बजट 4000 करोड़ है। उसके बाद रणबीर एनिमल पार्क की शूट करेंगे, जिसका बजट 400 करोड़ के करीब होगा।

 

रणबीर आदित्य चोपड़ा की धूम 4 और करण जौहर की ब्रह्मास्त्र 2 भी 2027 से शुरू करेंगे, इन दोनों फिल्मों का बजट भी 800-850 करोड़ से भी ज्यादा का होगा। रणबीर कपूर के पास इन बड़ी फिल्मों के अलावा राज कुमार हिरानी समेत कई बड़े निर्देशकों की फिल्मों के ऑफर है, जिनको रणबीर 2028 के बाद ग्रीन सिंग्नल देंगे। रणबीर कपूर की स्टारडम के करीब न तो अब तीनों खान है, न अक्षय कुमार -अजय देवगन -ऋतिक रोशन है। रणबीर के करीब तो अब न साऊथ सुपरस्टार रजनीकांत है और न ही प्रभास -अल्लू अर्जुन है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर