Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : मैनचेस्टर टेस्ट में भारत हार की कगार पर ! टेस्ट...

स्पोर्ट्स : मैनचेस्टर टेस्ट में भारत हार की कगार पर ! टेस्ट बचाने के लिए टीम इंडिया को डेढ़ दिन बैटिंग करनी होगी

आपणी हथाई न्यूज, मैनचेस्टर के तीसरे दिन मेजबान इंग्लैंड टीम खेल समाप्ति तक मजबूत स्थिति में पहुंच गईं है। भारत के 358 रनों के जवाब में इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में 7 विकेट खोकर 544 रन हो गया है। इंग्लिश टीम को पहली पारी के आधार पर 186 रनों की बढ़त मिल गईं है, अभी मैच के दो दिन शेष है। अगर भारत को यह मैच बचाना है तो टीम इंडिया के बैटर्स को कम से कम 125 ओवर तक सर्वाइव करना होगा, अन्यथा मैनचेस्टर टेस्ट इंग्लैंड की पकड़ में पूर्णतया आ गया है।

 

इंग्लैंड की ऒर से जो रूट ने फिर से शतक लगाया, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबजी में 5 विकेट लेने के बाद अभी भी 77 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहें है। भारत के गेंदबाज अंग्रेज बल्लेबाजो पर अंकुश नहीं लगा सके, पहली पारी में 350 प्लस का स्कोर करने के बावजूद भारत हार के कगार पर पहुंच गया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर