

आपणी हथाई न्यूज, मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन के पोस्ट लंच और टी सेशन में एक भी विकेट न खोकर अंग्रेज टीम के सामने भारत ने तगड़ा काउंटर अटैक किया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट शून्य पर खो दिए थे और फिर के एल राहुल और कप्तान गिल ने करीब साढ़े चार घंटे बैटिंग कर 174 रनों की तीसरे विकेट के लिए साझेदारी अब तक की है।
चौथे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो कप्तान गिल 78 और के एल राहुल 87 रन पर नाबाद थे।भारत के 358 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 669 रनों पर खत्म हुई। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बॉलिंग में 5 विकेट लेने के बाद शानदार 141 रन भी बनाए।इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 311 रनों की बड़ी लीड मिली थी, भारत अब भी इंग्लैंड के स्कोर से 137 रनों से पीछे है।
कल मैच के पांचवे दिन के तीन सेशन में से भारत को कम से कम दो सेशन और खेलना होगा, तभी मैच बच सकता है, इतवार को फैंस की उम्मीदें राहुल और गिल से मौजूदा साझेदारी को और भी लम्बा ले जाने की रहेगी।
मनोज रतन व्यास


