Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स ब्रेकिंग : गिल-राहुल के बाद सुंदर-जडेजा ने जीता दिल, मैनचेस्टर टेस्ट...

स्पोर्ट्स ब्रेकिंग : गिल-राहुल के बाद सुंदर-जडेजा ने जीता दिल, मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा

आपणी हथाई न्यूज, टीम इंडिया के बल्लेबाजों की जुझारू स्पिरिट के कारण भारत पहली पारी के आधार पर 311 रनों से पिछड़ने के बावजूद मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा करवाने में कल सफल रहा। पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान गिल के शतक और के एल राहुल के 90 रनों की बदौलत 188 रनों की साझेदारी से भारत के खेमे में विश्वास की आपूर्ति हुई और फिर वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जड़ेजा ने पांचवे विकेट के लिए 203 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच को ड्रा करवाने में सफलता हासिल की। सुंदर ने अविजीत 101 और जड़ेजा ने नाबाद 107 रन बनाए।

 

मैनचेस्टर टेस्ट ड्रा होने के कारण अब भी तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज में भारत अगला ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला सकता है। भारत पर लीड 311 रनों की थी पर टीम इंडिया की दूसरी पारी 4 विकेट खोकर 425 रनों तक मैच ड्रा होने तक चली। सीरीज का आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर