आपणी हथाई न्यूज, महज रिलीज के नौ दिनों के भीतर ही निर्माता आदित्य चोपड़ा -निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म “सैयारा ” ने दुनिया भर में 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
अहान पांडे -अनीत पड्डा स्टारर फ़िल्म निर्देशक मोहित सूरी के करियर के सबसे बड़ी हिट फ़िल्म हो गईं है, इस वर्ष “छावा ” के बाद “सैयारा ” सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बन गईं है। ट्रेड एक्सपर्ट सैयारा का लाइफटाइम बिजनेस 450 करोड़ तक जाने की उम्मीद लगा रहें है। सैयारा से निर्माता आदित्य चोपड़ा को लागत का कम से कम 6 गुणा तक मुनाफा होगा।
सैयारा ने अब तक भारत में ग्रॉस 267 करोड़ का धंधा कर लिया है वही विदेश में फ़िल्म ने 43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
मनोज रतन व्यास


