Homeक्राइमBikaner News : महिला अधिकारी को जातिसूचक निकाली गालियां ,राजकीय कार्य में...

Bikaner News : महिला अधिकारी को जातिसूचक निकाली गालियां ,राजकीय कार्य में डाली बाधा,पुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी ने राज कार्य में बाधा डालने के  जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में एक मामला दर्ज करवाया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार औषधि नियंत्रण अधिकारी अमृता सोनगरा ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 24 जुलाई को वह मै.अग्रवाल मेडिकल स्टोर डागा बिल्डिंग केईएम रोड में निरीक्षण के लिए गई थी । इस दौरान निरीक्षण करने व नीतिगत तरीके से सैंपल लेने का कार्य करने के दौरान महावीर पुरोहित नामक व्यक्ति आया और अभद्र व्यवहार करने लगा । साथ ही व्यक्ति ने धमकी भरे लहजे में निरीक्षण नहीं करने को कहा।  निरीक्षण जारी रखने के दौरान आरोपी गुस्सा हो गया और निरीक्षण का काम रोकने लगा और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है



ताजा खबर