

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज एक्शन में नजर आएं। आईजी हेमंत कुमार शर्मा ने आज बीकानेर रेंज पुलिस की अहम बैठक ली इस दौरान बीकानेर रेंज के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षक बैठक में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रेंज आईजीपी ने कानून व्यवस्था को लेकर यह बड़ी बैठक आयोजित की, बैठक में अपराधियों की धड़पकड़, अपराध नियंत्रण और समन्वय के साथ काम करने पर मंथन किया। रेंज आईजी शर्मा ने कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर भी बैठक में कई दिशा निर्देश दिए।बीकानेर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, चूरू एसपी जय यादव, श्रीगंगानगर एसपी अमृता दुहन, हनुमानगढ़ एसपी हरिशंकर बैठक में मौजूद रहे।




