Homeखटाखट स्टोरीदेश : आम आदमी को मिली मिनिमम बैलेंस रखने से राहत, इन...

देश : आम आदमी को मिली मिनिमम बैलेंस रखने से राहत, इन 6 सरकारी बैंकों ने खत्म किया चार्ज का नियम

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, देश के 6 सरकारी बैंकों ने आम आदमी की जेब को राहत देते हुए हर महीने मिनिमम बैलेंस पेनल्टी चार्ज को खत्म कर दिया हैं।देश के इन 6 बैंकों ने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक अब ये सुविधा दे रहे हैं और इसका फायदा कैसे मिलेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

SBI पहले ही इस मामले में सबसे आगे रहा है। 2020 से ही SBI ने सभी सेविंग्स अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस की शर्त खत्म कर दी थी। यानी SBI खाताधारकों को पिछले कई सालों से इस टेंशन से मुक्ति मिल चुकी है।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने भी हाल ही में सेविंग्स अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस न रखने की पेनल्टी को पूरी तरह हटा दिया है। बैंक का कहना है कि इससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी और फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी।

इंडियन बैंक (Indian Bank)

इंडियन बैंक ने भी सभी सेविंग्स अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस चार्ज को पूरी तरह खत्म कर दिया है। यह सुविधा 7 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने मई 2025 में ही यह सुविधा दे दी थी। अब इसके रेगुलर सेविंग अकाउंट, सैलरी अकाउंट और NRI अकाउंट पर भी मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी 1 जुलाई 2025 से अपने सभी स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट्स पर न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाला चार्ज हटा दिया है। हालांकि, ध्यान रहे कि यह छूट प्रीमियम सेविंग अकाउंट स्कीम्स पर लागू नहीं होगी।



ताजा खबर