Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने शिक्षक भर्ती-ट्रांसफर पॉलिसी में...

पॉलिटिक्स : शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने शिक्षक भर्ती-ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव की रखी मांग , जैसलमेर-बाड़मेर निवासियों को प्राथमिकता देने की वकालत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को शिक्षक भर्ती और ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव की मांग की है। भाटी की यह मांग जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा जैसे जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए करने की बात कहीं है।

 

भाटी का कहना है कि बाड़मेर -जैसलमेर में टीचर्स ड्यूटी जॉइन करने के बाद ही जल्द से जल्द ट्रांसफर की जुगाड़ में लग जाते है, जिससे इन जिलों में बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है।

 

भाटी ने मांग की है जैसलमेर -बाड़मेर -बालोतरा जिले के लिए विशेष शिक्षक भर्ती की जाए, जिसमें स्थानीय युवाओं को ही नियुक्ति देने का प्रावधान हो, ताकि लोकल टीचर्स शिक्षण पर पूरा फोकस कर सके, इससे इतर भाटी ने शिक्षक भर्ती में जैसलमेर -बाड़मेर -बालोतरा के निवासियों को बोनस अंक देने की मांग की है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर