Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : आज से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा आखिरी पांचवा...

स्पोर्ट्स : आज से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा आखिरी पांचवा टेस्ट,ओवल टेस्ट जीत सीरीज को ड्रा करवाने के मकसद से उतरेगी गिल की युवा टीम इंडिया

आपणी हथाई न्यूज, आज से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज का आखिरी पांचवा टेस्ट खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लिश टीम 2-1 से आगे है, भारत ओवल टेस्ट जीत कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी, अगर भारत सीरीज ड्रा नहीं करवा पाया तो भारत 2027 की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियंसशिप फाइनल की रेस में भी पिछड़ जाएगा।

 

ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया में कई बदलाव हो सकते है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह विकेट कीपर ध्रुव जुरेल का ओवल टेस्ट खेलना तय है। अर्शदीप सिंह को भी ओवल टेस्ट में अवसर मिल सकता है।

 

नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है,अगर ओवल टेस्ट टीम इंडिया जीत गईं तो भारत के टेस्ट इतिहास के ओवरसीज जीत की बड़े अचीवमेंटस में इस विजय को शुमार किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर