Homeखटाखट स्टोरीInd Vs Eng 5th Test Day1: पहले दिन लड़खड़ाया भारतीय टॉप आर्डर,ओवल...

Ind Vs Eng 5th Test Day1: पहले दिन लड़खड़ाया भारतीय टॉप आर्डर,ओवल में अब नायर-सुंदर से लगी आस

Ind vs eng 5th test match आपणी हथाई न्यूज, बारिश से बाधित पांचवे टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी लड़खड़ाते हुए स्टम्पस तक 6 विकेट खोकर 204 रनों तक पहुंच गईं है। ओवल टेस्ट के पहले दिन भारत का टॉप ऑर्डर बिल्कुल नाकाम रहा।

 

करुण नायर के अलावा भारत का पूरा बैटिंग क्रम नाकाम रहा,नायर अभी भी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। साईं सुदर्शन फिर से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 38 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गिल 21 रन पर रन आउट हुए और जायसवाल फिर से सस्ते में 2 रन बनाकर आउट हुए।

 

के एल राहुल ने 14 और जड़ेजा ने महज नौ रन बनाए। करुण नायर के साथ सुंदर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। ऋषभ पंत की जगह खेल रहें ध्रुव जुरेल भी मिले अवसर का फायदा नहीं उठा पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए।
ओवल टेस्ट के सभी पांचो दिन बारिश होने की संभावना है, कल अगर भारत 300 रन से कम में आउट हो गया तो इंग्लिश टीम के पास मैच में बढ़त बनाने का अवसर बन जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर