Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 5th Test Match Day 5 :लंदन के ओवल मैदान...

Ind vs Eng 5th Test Match Day 5 :लंदन के ओवल मैदान में आज लहराएगा तिरंगा…! भारत जीत से महज नौ विकेट दूर

आपणी हथाई न्यूज, ओवल टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति तक यह लगभग तय हो गया है कि यह टेस्ट टीम इंडिया आज इतवार को ही जीत सकती है। इंग्लैंड को जीत के लिए भारत ने 374 रनों का लक्ष्य दिया है और इंग्लैंड का एक विकेट कल शाम को ही जैक क्राली के रूप में मोहम्मद सिराज ले चुके है। भारत को ओवल टेस्ट जीतने के लिए नौ विकेट चाहिए और इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट खोकर 50 रन है।

 

कल सुबह भारत के नाईट वॉचमैन तेज गेंदबाज आकाशदीप ने मॉर्निंग सेशन में ओपनर यशस्वी जायसवाल से तेज खेलकर तेजी से बेशकीमती 66 रन बनाए। जायसवाल ने भी इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया। जड़ेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भी फिफ्टी लगाई।

इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की लीड थी और भारत ने अपनी दूसरी पारी में कुल 396 रन बनाए।
कल इतवार को मैच के चौथे दिन ही भारत ओवल टेस्ट जीतकर तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर