


आपणी हथाई न्यूज, रविवार की सुबह जिला बीकानेर में पुलिस द्वारा सिटी सेक्टर में 10 टीमें बनाकर शहर के अनेक इलाकों में एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान चलाया गया |
एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा , एसएचओ गंगाशहर परमेश्वर सुथार के साथ रविवार को मंगलम अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाया गया।
इसके अलावा थाना सदर क्षेत्र में भुटटो का बास में सीओ सदर विशाल जांगिड, एसएचओ सदर दिगपाल सिंह,एसएचओ बीछवाल गोविंद सिंह के साथ पुलिसकर्मीयों ने मादक पदार्थों की तलाशी व वांछित मुल्जिमानों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने जीनवीसी थाना और नयाशहर और कोटगेट थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस ने आज नयाशहर के जम्भेश्वर नगर इलाके को चारों तरफ से घेरकर सर्च अभियान चलाया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों के लगभग 150 पुलिस जवान मौजूद रहे।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मामलें में अब भी कार्रवाई चल रही हैं । बताया जा रहा है कि अब इस कार्रवाई में दो वांछित आरोपी, 4 सक्रिय बदमाश और 4 एनडीपीएस के आरोपियों को पकड़ लिया गया है।


