Homeमनोरंजनबॉलीवुड : मोहित सूरी ने अरिजीत सिंह को छोड़ ! सैयारा के...

बॉलीवुड : मोहित सूरी ने अरिजीत सिंह को छोड़ ! सैयारा के इस गायक की बदल दी किस्मत, अब इस सिंगर को टी-सीरीज से मिला बड़ा म्यूजिकल कॉन्ट्रैक्ट

आपणी हथाई न्यूज,400 करोड़ के करीब का बिजनेस कर चुकी फ़िल्म “सैयारा ” के लीड सिंगर फहीम अब्दुल्लाह की भी किस्मत सैयारा के हिट गीतों की वजह से रातों-रात बदल गईं है।

 

सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी जिन्होंने ही आज के बॉलीवुड के नंबर वन गायक अरिजीत सिंह को आशिकी 2 से बिग बॉलीवुड ब्रेक दिया था। उसी निर्देशक मोहित सूरी ने अरिजीत सिंह से ऊपर कश्मीर घाटी के गायक फहीम अब्दुल्लाह को सैयारा के गीतों के लिए सलेक्ट किया और अब फहीम सैयारा के हिट गीतों के कारण बॉलीवुड में खूब डिमांड में आ गए है।

 

फहीम को बॉलीवुड की सबसे बड़ी संगीत कम्पनी टी सीरीज ने अनेक प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया है। टी सीरीज के भूषण कुमार का कहना है कि फहीम की आवाज में ईमानदारी झलकती है, उसकी आवाज में अलग सी यूनिकनेस है।

 

भूषण ने कहा कि हम निकट भविष्य में फहीम के साथ कई प्रोजेक्ट्स करने वाले है और हमारे पहला गीत जो फहीम के साथ जल्दी ही रिलीज होगा उसका टाइटल “बिछड़ना ” रखा गया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर