Homeक्राइमBikaner Crime Breaking : पति-पत्नी के बीच विवाद में पति की गला...

Bikaner Crime Breaking : पति-पत्नी के बीच विवाद में पति की गला कटने से मौत, पत्नी और भाई भी हुए घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, कोटगेट थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी निवासी सनी पंवार और पत्नी ममता पंवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि इस विवाद में पति-पत्नी चाकूबाजी से लहूलुहान हो गए वही बीच बचाव में आये सनी के भाई जीतू को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है सनी पंवार की चाकू से गला कटने से मृत्यु हो गयी। फिलहाल मृतक सनी पंवार के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पत्नी ममता और भाई जीतू को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।



ताजा खबर