


आपणी हथाई न्यूज, कल दिल्ली के फाइव स्टार होटल ललित में 65 साल के नेता और 50 साल की नेत्री के विवाह रिसेप्शन पर विपक्ष के अनेक बड़े नेता शामिल हुए। मौका था BJD के पूर्व सांसद और सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील पिनाकी मिश्रा और TMC सांसद महुआ मोइत्रा की जर्मनी में शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का…रिसेप्शन में सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान, शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, दीपेंद्र हुड़्डा, सुप्रिया सुले जैसे अनेक विपक्षी सांसद शरीक हुए।
उड़ीसा के पुरी से कई मर्तबा सांसद रह चुके मिश्रा की यह दूसरी शादी है, उनके पहली शादी से दो बच्चे है। वही महुआ मोइत्रा अभी बंगाल की कृष्णा नगर सीट से सांसद है। महुआ की भी यह दूसरी शादी है, इस दूसरी शादी से पूर्व सांसद महुआ एक सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ कई वर्षो तक लिव इन रिलेशन में भी रही थी।
मनोज रतन व्यास


