Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : फैंस को गदर 2 के बाद सन्नी देओल की बॉर्डर...

बॉलीवुड : फैंस को गदर 2 के बाद सन्नी देओल की बॉर्डर 2 का इंतजार, बॉर्डर 2 का टीजर होगा इस दिन रिलीज

आपणी हथाई न्यूज,Border 2 Movie गदर 2 के बाद सिने फैंस को सन्नी देओल की बॉर्डर 2 का बेसब्री से इंतजार है, बॉर्डर 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फ़िल्म का पहला टीजर भी मेकर्स ने तैयार कर लिया है,70 सेकंड के टीजर को सेंसर बोर्ड की तरफ से ग्रीन सिग्नल भी मिल गया है।

 

बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी और फैंस के लिए बॉर्डर 2 का पहला टीजर इसी 15 अगस्त को टी सीरीज द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
बॉर्डर 2 का निर्माण जे पी दत्ता और टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है, फ़िल्म का निर्देशन केसरी फ़िल्म के निर्देशक अनुराग सिंह ने किया है।

 

बॉर्डर 2 में सन्नी देओल के अलावा वरुण धवन,अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। फ़िल्म का संगीत अनु मलिक और मिथुन ने बनाया है। गीत जावेद अख्तर और मनोज मुन्तशिर ने लिखें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर