Homeक्राइमBikaner Crime : शहर के इस क्षेत्र में लूट की वारदात को...

Bikaner Crime : शहर के इस क्षेत्र में लूट की वारदात को दिया अंजाम, अब आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के साथ लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं । पुलिस से मिली जानकारी पारीक चौक की रामनाथ सदन वाली गली में आरोपी जहीर पुत्र तालिब हसन उम्र 22 वर्ष निवासी मोहल्ला भिश्तियान, मदीना मस्जिद के पास पुलिस थाना कोतवाली को गिराफ्तार कर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, परिवादी अनुराग सोनी निवासी बंगलानगर ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 7.8.2025 को अलसुबह सकरीब 5 AM पर घर से अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोङने गया था। वापस आते समय पारीक चौक रामनाथ सदन वाली गली में दो लङके आये व मुझे रोक लिया। उन्‍होंने मेरी जेबों की तलाशी की तो कुछ नहीं मिला। फिर उन्होंने ईंट उठाकर मुझे ईंट का भय दिखाकर मेरे कानों की दो सोने की बाली जिनका वजन 4 ग्राम था, जबरदस्ती निकाल कर भाग गये।



ताजा खबर