Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक्टिंग में हुई ऐतिहासिक...

बॉलीवुड : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक्टिंग में हुई ऐतिहासिक वापसी, स्मृति का शो बना टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय फिक्शन शो

आपणी हथाई न्यूज, टीवी पर एक हफ्ते पहले लॉन्च हुए एकता कपूर के शो ” क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2″ ने व्यूअरशिप संख्या का रिकॉर्ड क़ायम कर नया इतिहास रच दिया है। शो लॉन्च के फर्स्ट वीक में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के टीवी शो को रिकॉर्ड 1.6 बिलियन वाच मिनट्स मिले है।

 

तुलसी के किरदार में लौटी स्मृति का नया शो टीवी इंडस्ट्री का अब तक सबसे बड़ा फिक्शन शो बन गया है। एकता कपूर के क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने टीवी के सभी लोकप्रिय शो को भी पछाड़ दिया है। अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे हिट शो भी एकता के नए शो के सामने फीके पड़ गए है। TRP के तराजू में भी क्यूंकि सास भी…. नंबर वन बना हुआ है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर