

आपणी हथाई न्यूज, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ -साथ है, विवाह, प्रेम रतन धन पायो जैसे फैमिली ड्रामा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाने वाले फिल्मकार सूरज बड़जात्या नें सार्वजनिक रूप से यह कन्फर्म कर दिया है कि उनकी नई अनाम फ़िल्म में सलमान खान की जगह आयुष्मान खुराना लीड रोल करेंगे।
राजश्री बैनर के बॉस सूरज बड़जात्या नें कहा कि उनकी नई फ़िल्म में प्रेम नाम की भूमिका आयुष्मान खुराना करेंगे, फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में ही इनडोर की जाएगी।
गौरतलब है कि सूरज और सलमान खान की उम्र लगभग समान है, दोनों का करियर एक साथ मैंने प्यार किया से शुरू हुआ था। 61 साल के सूरज अब सलमान से इतर नव युवा बॉलीवुड स्टार के साथ फ़िल्म कर रहें है, सूरज नें कहा कि सलमान खान के साथ भी निकट भविष्य में काम करने की योजना है।
सूरज के अनुसार सलमान के साथ काम करने के लिए एक मैच्योर इमोशनल कहानी उनकी उम्र के मुताबिक लिखनी होगी और साथ में सलमान के शेड्यूल के हिसाब से प्रोजेक्ट की डिजाइन करनी होगी।
मनोज रतन व्यास


